हल्द्वानी: आज के सब्जियों के दाम हुए तय, इस कीमत पर मिलेगी सब्जी,…..देखें लिस्ट
हल्द्वानी। शनिवार को सब्जियों के दाम तय कर दिए गए हैं। आज के रेट कल के समान है, लेकिन रविवार को इसमें बदलाव हो सकता है।
हल्द्वानी में आज टमाटर का भाव 100 रुपये, शिमला मिर्च 110 रुपये, आलू-प्याज 25 रुपये, फूलगोभी 90 रुपये, लौकी 40 रुपये, कद्दू 35 रुपये, खीरा 30 रुपये, तोरई 45 रुपये, करेला 40 रुपये, भिंडी 40 रुपये, कटहल 20 रुपये, बैगन 45 रुपये, मूली 40 रुपये, परमल 65 रुपये, नींबू 65 रुपये प्रति किलोग्राम है।
आप निर्धारित कीमत पर सब्जियां खरीद सकते हैं, और यदि कोई विक्रेता इससे अधिक मूल्य पर बेचता है, तो उसके खिलाफ मुनाफाखोरी के तहत कार्रवाई की जाएगी।
टमाटर समेत सब्जियों की बढ़ती हुई कीमतों को रोकने के लिए जिलाधिकारी वंदना के निर्देशानुसार, अपर जिला अधिकारी शिव चरण द्विवेदी ने स्थानीय बाजार में फुटकर सब्जियों के बढ़ते भावों के समीक्षा के लिए एक अनुश्रवण कमेटी का गठन किया है। इसके माध्यम से उचित दाम तय करने का प्रयास किया जाएगा।


संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश