हल्द्वानी: बहुचर्चित हत्याकांड में शामिल नौकर-नौकरानी ने खोले राज,….यह थी वजह
हल्द्वानी। होटल कारोबारी अंकित चौहान हत्याकांड में शामिल पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार हत्यारोपी नौकरानी और नौकर को पुलिस हल्द्वानी ले आई है। जहां पुलिस पूछताछ में दोनों ने घटना को लेकर अहम जानकारियां पुलिस को दी हैं। इससे पहले इस हत्याकांड की मुख्य आरोपी माही उर्फ डोली और उसके प्रेमी दीप कांडपाल और सपेरे रामनाथ को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
एसएसपी पंकज भट्ट ने हत्याकांड से जुड़े दो आरोपियों की गिरफ्तारी कर प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि पुलिस और एसओजी टीम ने राम अवतार और ऊषा को पश्चिमी बंगाल के मालदा से गिरफ्तार किया। नैनीताल पुलिस ने दोनों पर 50-50 हजार का ईनाम घोषित किया था।
दरसअल, 15 जुलाई को कारोबारी अंकित चौहान की लाश उसी की कार में तीनपानी बाईपास के पास मिली थी। जिसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सकों ने सांप के काटने की पुष्टि की थी। पुलिस की जांच में अंकित की हत्या का मामला सामने आया। उसके बाद पुलिस ने हत्याकांड में सपेरे रामनाथ को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद रामनाथ ने हत्याकांड के सारे राज खोल दिए। जिसमें हत्याकांड शामिल माही और उसके प्रेमी दीप कांडपाल और नौकरानी उषा और उसका पति रामअवतार के शामिल होने की पुष्टि हुई।
इसके बाद पुलिस ने माही और उसके प्रेमी दीप कांडपाल को रुद्रपुर से गिरफ्तार किया। हत्याकांड के बाद फरार चल रहे नौकरानी उषा और उसका पति राम अवतार को पुलिस और एसओजी की टीम ने पश्चिमी बंगाल से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में ऊषा ने बताया कि दो साल पहले माही का इनसे संपर्क हुआ। ऊषा उसके घर पर झाडू पोछा और खाना बनाने का काम करती थी। ऊषा और माही दोनों को शराब पीने की आदत थी। ऐसे में अक्सर दोनों साथ बैठकर शराब पीते थे। कभी कभी माही ऊषा की झोपड़ी में भी चली जाती थी। इसी बात को लेकर अंकित चिढ़ता था। ऊषा के पति ने जिस जमीन पर झोपड़ी बना रखी थी। उस खेत मालिक को अंकित ने भड़का दिया। जिससे मालिक ने उससे जमीन खाली करवा दी। जिस कारण वह अंकित से रंजिश रखने लगे थे। माही द्वारा जब अंकित की हत्या का प्लान बनाया तो वह भी शामिल हो गए। हत्याकांड के बाद वह फरार हो गए। फिलहाल पुलिस दोनों को जेल भेज दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश