हल्द्वानी: यहां स्पा सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट, आपत्तिजनक हालत में मिली तीन महिलाएं और युवकों को किया गिरफ्तार
हल्द्वानी। यहां सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। देर रात हुई एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की टीम की छापेमारी में आपत्तिजनक हालत में मिलीं नेपाल मूल की तीन महिलाओं और बाजपुर के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान मौके पर कई आपत्तिजनक सामान भी मिला है। पूछताछ में तीनों महिलाओं ने बताया कि वे सप्ताह पहले ही हल्द्वानी पहुंची थीं। दस्तावेज जांच के बाद स्पा सेंटर पर भी कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार नायब तहसीलदार युगल किशोर पांडे और एएचटीयू की यूनिट प्रभारी मंजू ज्याला की टीम ने शनिवार देर रात हल्द्वानी के स्पा सेंटरों पर चेकिंग और छापेमारी अभियान चलाया। दुर्गा सिटी सेंटर और तिकोनिया स्थित स्पा सेंटरों में खलबली मच गई। नैनीताल रोड स्थित गोल्ड स्पा सेंटर में चेकिंग के दौरान तीन महिलाएं और तीन युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। नायब तहसीलदार पांडे ने बताया कि पूछताछ में तीनों महिलाओं ने शादीशुदा होने की बात कही है। तीनों नेपाल की निवासी है। मौके से बाजपुर निवासी तीन युवकों को भी गिरफ्तार किया है। चेकिंग में टीम को कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली हैं। महिलाओं और युवकों पर मुकदमे के साथ-साथ टीम ने स्पा सेंटर के दस्तावेज भी जांचे हैं। साथ ही स्पा सेंटर के खिलाफ चालान की कार्यवाही की गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश