हल्द्वानी: नगर निगम पार्षद के बेटे को दबंगई करना पड़ा भारी, मारपीट और लूटपाट करने का आरोप,…..मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। यहां एक नगर निगम पार्षद के बेटे और उसके दोस्तों पर दबंगई कर मारपीट और लूट करने का आरोप लगा है. साथ ही पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है. मारपीट,गाली गलौज और लूटपाट के मामले में नगर निगम के पार्षद के बेटे के खिलाफ वनभूलपुरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. साथ ही पुलिस मामले में जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है.

यह भी पढ़ें 👉  चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद

थाना प्रभारी वनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया गौलापार के रहने वाले सुरेश थुवाल ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा है कि गुरुवार को वह अपने भतीजे मोहित थुवाल के साथ रोडवेज चौराहे के पास गुजर रहा था, तभी थोड़ी दूरी आगे जाने पर दो-तीन लड़के आए और उनकी कार को घेरा लिया फिर उनके साथ मारपीट की. गाली गलौज और मारपीट करने वालों में समद कुरैशी पुत्र लाइक कुरैशी, राहिल कुरैशी पुत्र नवाब खान, अफजल पुत्र अमजद शामिल थे.

आरोप है कि दबंगों ने उनकी गाड़ी से दो लाख रुपए लूट लिए. वहीं घटना के संबंध में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी नीरज भाकुनी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. बताया जा रहा है की मारपीट करने वाले सभी युवक दबंग प्रवृत्ति के हैं और आए दिन लोगों के साथ मारपीट करते रहते हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad