हल्द्वानी: यहां एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल का स्पा सेंटर व होटलों में औचक निरीक्षण, अनियमितता मिलने पर किया चालान
हल्द्वानी। हल्द्वानी क्षेत्र के होटलों और स्पा सेन्टरों में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने औचक निरीक्षण किया। अनियमितता पाये जाने पर 83 पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया।
पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में हल्द्वानी शहर के विभिन्न होटलों, स्पा सेंटरों में महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत आज उपनिरीक्षक दीपा भट्ट, प्रभारी एण्टी ह्यूमैन ट्रैफिकिंग यूनिट के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र के सात स्पा सेन्टरों और 11 होटलों मे चैकिंग की गई। होटलों व स्पा सेंटरों में चेकिंग के दौरान रजिस्टरों तथा आवश्यक मापदंडों में अनियमितता पाए जाने पर पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही की गई।
सेंटरों में अक्षिता प्रीतेश पुत्री बादशाह सैयद निवासी गोल्ड स्पा नैनीताल रोड दुर्गा सिटी सेंटर हल्द्वानी का पांच हजार रुपए का नकद चालान किया। प्रियंका पुत्री स्वर्गीय मोहन ठाकुर निवासी क्लाउड नाइन स्पा नैनीताल रोड नियर एमबीबीजी कॉलेज हल्द्वानी का भी पांच हजार रूपए का नकद चालान किया। मोहित मंगा पुत्र दिलीप मंगा निवासी नैनीताल रोड बाजार इंडिया के सामने काठगोदाम का 10 हजार रुपए का कोर्ट चालान किया गया। इसी तरह अरमान अंसारी पुत्र रईस अंसारी निवासी होटल रईस काठगोदाम रेलवे स्टेशन तिराहा काठगोदाम का 10 हजार रुपए का कोर्ट चालान, सुमन कुमारी पत्नी प्रकाश सिंह निवासी ग्रीन ट्री स्पा पुरानी चुंगी काठगोदाम का पांच हजार रूपए का नकद चालान किया गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश