हल्द्वानी: पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर, यहां दिन दहाड़े की थी वारदात
हल्द्वानी। सर्राफा की दो दुकानों में दिन दहाड़े चोरी करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय पेश किया है।
बता दें कि बीती 26 फरवरी को ग्राहक बनकर घुसे चोर ने नैनीताल रोड में तनिष्क और बंसल ज्वैलर्स से सोने की अंगूठी और कान के झुमके चोरी कर लिए थे। इस मामले में पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। इसके लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।
इस आधार पर पुलिस ने शातिर चोर संदीप कुमार पुत्र सुरेश चन्द निवासी गोल्चयू मंदिर के सामने आवास विकास कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी का माल बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस टीम में
भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल, एसओजी प्रभारी राजवीर सिंह नेगी, एसआई मंन्जू ज्याला, हेड कांस्टेबल इसरार नबी, कुन्दन कठायत, कमल पाण्डेय, कांस्टेबल संजीव कुमार, प्रकाश बडाल, दिनेश नगरकोटी, भानू प्रताप, अशोक रावत शामिल रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश