हल्द्वानी: यहां सड़क हादसे में बीजेपी के दो नेताओं की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में छाया मातम
हल्द्वानी। कालाढूंगी क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो घरों के चिराग बुझ गए। घटना के बाद से कालाढूंगी, कमोला, धमोला क्षेत्र में मातम छाया हुआ है।
जानकारी के अनुसार कालाढूंगी-रामनगर मार्ग में कमोला मिलिट्री गेट के पास रोडवेज बस और सामने से आ रही ऑल्टो कार की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। दूसरे व्यक्ति ने हल्द्वानी के निजी अस्पताल में दम तोड़ा। कार को टक्कर मारने के बाद एक बाइक व कार भी इस रोडवेज से टकरा गई। बाइक सवार घायलों को एलआईयू दरोगा महेंद्र नेगी अपनी निजी कार से अस्पताल ले गए। हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा है।
बैलपड़ाव से विजय संकल्प यात्रा के बाद घर लौट रहे कोटाबाग भाजपा मंडल महामंत्री जगदीश गुर्रो(40) व मंडल मंत्री सुमित चौहान(35) निवासी कमोला जैसे ही अपने घर के नजदीक पहुंचे ही थे तभी सामने से आ रही रोडवेज की बस ने उनकी कार को सामने से टक्कर मार दी। सुमित चौहान की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जगदीश गुर्रो ने हल्द्वानी के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा।
एसओ रमेश बोहरा ने बताया कि मृतकों का पंचनामा भरकर शव पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद रोडवेज चालक बस छोड़कर भाग निकला।
हादसे में घायल बाइक सवार विशाल नेगी पुत्र कुंदन नेगी व रजत नगरकोटी पुत्र प्रकाश नगरकोटी निवासी मोती नगर हल्द्वानी को ड्यूटी से लौट रहे एलआईयू दरोगा महेंद्र नेगी अपनी निजी कार से हल्द्वानी अस्पताल ले गए।
हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में जहां कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री वशीधर भगत, भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेश भट समेत तमाम बीजेपी नेताओं और स्थानीय लोगों ने घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार