हल्द्वानी: दो दिनों से चल रही ट्रांसपोर्ट की हड़ताल को कुमाऊं कमिश्नर ने कराया समाप्त
हल्द्वानी। पिछले दो दिनों से हड़ताल पर गए ट्रांसपोर्ट कारोबारी ने आज कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत से मुलाकात की, जहां उन्होंने अपनी समस्याओं को लेकर वार्ता की, इसके बाद ट्रांसपोर्ट कारोबारियों की कई मांगों पर सहमति बन गयी है। वही कुमाऊं कमिश्नर ने उनकी सभी मांगों पर चर्चा कर उसका समाधान निकलते हुए हड़ताल को खत्म कराया।
आयुक्त को वार्ता के दौरान देवभूमि ट्रक आनर्स वेलफेयर महासंघ द्वारा बताया गया कि वाहन को पासिंग क्षमता के अनुसार माल ले जाने की अनुमति प्रदान की जाए, ओवरलोड वाहनों के द्वारा दुर्घटना के साथ ही सडक मार्ग क्षतिग्रस्त होने से आवागमन बाधित होता है साथ ही वाहनों का चालान बार-बार होना तथा फिटनेस संचालन के सम्बन्ध के साथ ही रामनगर तथा टनकपुर मे कांटे लगाने का अनुरोध किया। जिस पर वार्ता सकारात्मक हुई। आयुक्त ने कहा समस्याओं का समाधान प्रशासन के साथ ही पुलिस एवं आरटीओ स्तर से किया जायेगा। आयुक्त ने कहा कि ट्रक आनर्स की अधिकांश समस्या का समाधान कर लिया गया है कुछ मुददे शासन स्तर के हैं उन प्रकरणों में शासन स्तर पर पत्राचार किया जायेगा। सभी मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही हुई है जल्द ही सभी पर अनुपालन किया जायेगा।
वार्ता के दौरान डीआईजी योगेन्द्र रावत, आरटीओ संदीप सैनी,अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान,उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा, एएसपी हरबंश सिंह के साथ ही अध्यक्ष देवभूमि ट्रक आनर्स वेलफयेर राकेश जोशी एवं ट्रासपोर्टर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश