हल्द्वानी: यहां युवक हुआ साइबर ठगी का शिकार, खाते से उड़ाए 81 हजार, मामला दर्ज।
हल्द्वानी : काठगोदाम पुलिस थाना क्षेत्र के पॉलीशीट तुलसीनगर निवासी से एसबीआइ का कर्मचारी बताकर साइबर ठग ने एक युवक के बैंक खाते से 81 हजार रुपये उड़ा दिए। काठगोदाम पुलिस थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि साइबर टीम की जांच के बाद अज्ञात ठग पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार पॉलीशीट तुलसीनगर निवासी सुनील कुमार गुप्ता ने सोमवार को काठगोदाम थाने में तहरीर देकर बताया कि उन्होंने एसबीआइ के क्रेडिट कार्ड में अपना पता बदलवाने और रिवार्ड प्वाइंट के लिए रिक्वेस्ट डाली थी। 20 अक्टूबर 2020 को उन्हें अज्ञात नंबर से एक कॉल आई, जिसने खुद को एसबीआइ कर्मचारी बताकर उनके कार्ड के बारे में जानकारी दी। अज्ञात युवक पर विश्वास कर उन्होंने सत्यापन के लिए ओटीपी बता दिया। इसके बाद उनके बैंक खाते से 81,100 रुपये निकाल लिए गए।
इधर काठगोदाम पुलिस थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि साइबर टीम की जांच के बाद अज्ञात ठग पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज