हल्द्वानी: यहां किराए के मकान में रह रही फौजी की पत्नी ने फांसी लगाकर दे दी जान , मौके पर पहुंची पुलिस
हल्द्वानी: भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी क्षेत्र के जगदंबा नगर में किराए के मकान में रह रही फौजी की पत्नी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवती का इसी साल भारतीय सेना में तैनात जवान से प्रेम विवाह किया था । पुलिस को मौके से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
मिली जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय दिव्या मौर्य ने इसी साल जून में दिनेशपुर ऊधमसिंह नगर निवासी भारतीय सेना में तैनात राकेश कुमार से प्रेम विवाह किया था। प्रेम विवाह के बाद दोनों जगदंबा नगर में किराए का मकान लेकर रहने लगे। पति दिव्या को किराए के मकान में रखकर ड्यूटी में चला गया था ।
बताया जा रहा है कि दिव्या के साथ शक्तिफार्म निवासी एक लड़की रहती थी। बुधवार रात दिव्या के साथ रहने वाली लड़की अपने दोस्त के घर चली गई थी जहां बुधवार को जब घर लौटी तो दरवाजा नहीं खुला जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो देखा कि दिव्या फांसी पर लटकी हुई थी। शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज