हल्द्वानी: यहां परिवारिक कलह के चलते युवक ने ब्लेड से अपनी गर्दन काट डाली, हालत गंभीर
हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले एक युवक ने परिवारिक कलह के चलते ब्लेड से गर्दन और हाथों की नसें काट ली। युवक द्वारा गर्दन काटने के बाद मौके पर ही युवक गिरकर तड़पने लगा सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश बादली टांडा जिला रामपुर निवासी युवक पिछले कुछ दिनों से अपने परिवार के साथ अपनी ससुराल हल्द्वानी मलिक का बगीचा इंदिरानगर ने आया हुआ था। जहां ससुराल में ही युवक रह रहा था बताया जा रहा है कि रिज़वान अपने घर के पास की परचून की दुकान से एक ब्लेड खरीदा, जिसके पैसे भी रिजवान में दुकान को नही दिया रिजवान ने थोड़ी सी दूर जाकर अपने गले की नस को काट दिया जिसके बाद वहीं पर गिर गया और तड़पने लगा सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोग उसको सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए जहां उसका इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि रिजवान नशे का आदि था तथा रिज़वान इन दिनों मानसिक रोग से भी गुजर रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश