हल्द्वानी: यहां युवक को किशोरी को छेड़ना पड़ा भारी, लोगों ने जमकर की धुनाई, बीच बचाव करने गए परिवार वालों को भी….
हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक को किशोरी को छेड़ना भारी पड़ गया है। लोगों ने युवक की जमकर धुनाई कर दी। वहीं, बीच बचाव करने गए परिवार वालों को भी लोगों ने पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि काठगोदाम थाना क्षेत्र के खेड़ा पुलिस चौकी के पास अंसारी कॉलोनी है वही का रहने वाला एक युवक पास के ही एक किशोरी के साथ कई दिनों से छेड़छाड़ कर रहा था।
बताया जा रहा है कि युवक सोमवार को किशोरी के घर के पास पहुंचा छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहा था इस दौरान लोगों ने युवक को देख लिया जहां उसकी पिटाई कर दी मामला बढ़ता देख उसके परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए विवाद इतना बढ़ा की लोगों ने युवक के परिवार वालों की भी पिटाई कर दी। युवक और उसके परिवार वालों को चोटे आई हैं जहां अस्पताल में इलाज चल रहा है।
काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले को शांत कर दिया अभी तक किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है पुलिस का कहना है कि पुलिस अपने स्तर से पूरे मामले की जांच की जा रही है जो भी लोग दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश