हल्द्वानी: यहां विजिलेंस अधिकारी बनकर 1 लाख की रंगदारी मांगना पड़ा महंगा, दो पत्रकारों समेत तीन गिरफ्तार
हल्द्वानी। पत्रकारों को खुद को विजिलेन्स टीम बताकर सिचांई विभाग के कर्मी से 1 लाख रूपये की रंगदारी मांगना महंगा पड़ गया। पुलिस ने मामले में 2 पत्रकारों व एक चालक को रंगदारी मांगने में गिरफ्तार किया है। जबकि एक महिला पत्रकार फरार बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, कैनाल कॉलोनी कालाढूंगी रोड निवासी सिंचाई विभाग के क्लर्क उमेश चन्द्र कोठारी पुत्र षष्टी बल्लभ कोठारी ने शिकायत दर्ज कराई कि महिला समेत चार लोगों ने खुद को विजिलेंस कर्मचारी बताकर उसकी वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देते हुए एक लाख रूपये की रंगदारी मांगी। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
एसपी क्राइम डॉ जगदीश चन्द्र ने खुलासा करते हुए बताया कि मामले में तीन आरोपियों भूपेन्द्र सिंह पुत्र रणधीर सिंह निवासी निकट विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज बाजपुर, सुन्दर सिंह पुत्र हयात सिंह निवासी कॉलोनी नं 2 गूलरभोज व सौरभ गावा पुत्र किशन लाल गांवा निवासी गली नं 3 शान्ति बिहार रूद्रपुर को मनिहार गोठ टनकपुर जिला चम्पावत से रंगदारी में वसूली गयी धनराशि व घटना में प्रयुक्त वाहन संख्या यूके06 बीए 4534 सहित गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में तीनों ने बताया कि उन्होंने सिंचाई विभाग के बाबू उमेश चन्द्र कोठारी को योजना बद्ध तरीके से पैसो का लालच देते हुए पैसो की मांग करने वाली आधी अधूरी विडियो तैयार की गयी।
इसके उपरान्त साक्षी व सुन्दर विजिलेन्स अधिकारी बनकर कार्यालय में आये व भूपेन्द्र व सौरभ गाबा द्वारा स्वयं को पत्रकार बताया गया और विडियो दिखाकर वादी से रंगदारी की माँग की गयी व वादी को डरा धमकाकर उससे एक लाख रुपये की रंगदारी वसूल की गयी। इस घटना में संलिप्त अभियुक्ता साक्षी सक्सेना फरार चल रही है। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम भेजी गई है। आरोपियों ने इस प्रकार की घटनाओं को पूर्व में अंजाम दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश