हल्द्वानी: तीन महीने बाद खुले श्रमिक सेंटर, ऐसे कर पाएंगे कार्ड नवीनीकरण
हल्द्वानी। जिले में भवन सन्निर्माण एवं कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से संचालित श्रमिक सुविधा केंद्र फिर शुरू हो गए हैं। कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए केंद्रों को मई में बंद कर दिया गया था। तीन माह बाद सेंटर खुलने से भीड़ उमड़ रही है।
आप को बतादें नैनीताल जिले में केवल तीन श्रमिक सुविधा केंद्र हैं। दो केंद्र हल्द्वानी स्थित श्रम आयुक्त भवन व एक रामनगर में चलता है। श्रमिकों को तीन साल में अपने श्रमिक कार्ड को नवीनीकरण कराना होता है। सीएससी के माध्यम से होने वाले ऑनलाइन आवेदनों को श्रमिक सुविधा केंद्र से सत्यापित कराने के बाद कार्ड जारी होते हैं। आर्थिक सहायता के आवेदन भी श्रमिक सुविधा केंद्र से ऑनलाइन होते हैं। सीमित केंद्र होने से लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा।
इधर अधिकारियों का कहना है कि जन सुविधा के लिए अलग-अलग दिन तय किए हैं। सेंटर पर श्रमिक पंजीकरण नवीनीकरण, आर्थिक सहायता के आवेदन ऑनलाइन जमा कराने का काम होता है। पर्वतीय क्षेत्रों के लिए सोमवार, मंगलवार, बुधवार, मैदानी क्षेत्रों के लिए गुरुवार, शुक्रवार व शनिवार का दिन तय है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी