हल्द्वानी: यहां कल मुख्यमंत्री धामी करेंगे करोड़ों की विकास योजनाओं का लोकार्पण
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 07 फरवरी (मंगलवार) को एक दिवसीय जनपद भम्रण पर आ रहे है। इसकी जानकारी देते हुए प्रमुख निजी सचिव मोहन चन्द जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी प्रातः10ः30 बजे जीटीसी हैलीपैड देहरादून से प्रस्थान करेंगे, प्रातः 11:30 गौलापार स्टेडियम हेलीपैड हल्द्वानी पहुॅचेगे।
तत्पश्चात प्रातः 11:45 बजे गौला बाईपास निकट आंवला चौकी हल्द्वानी में सीवरेज ट्रीटमेंट /लीगेसी वेस्ट प्लांट का लोकार्पण करेंगे । इसके उपरांत काठगोदाम सर्किट हाउस में दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक भाजपा पदाधिकारी/ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भेंटवार्ता करेंगे।
इसके उपरांत दोपहर 2:00 बजे से सर्किट हाउस काठगोदाम में जनपद के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक एवं विचार विमर्श करेंगे । कार्यक्रम के बाद दोपहर 3: 40 बजे गौलापार स्टेडियम से हैलीपैड हल्द्वानी से अस्थाई हेलीपैड लोहरिया हैड खटीमा उधमसिंह नगर को प्रस्थान करेंगे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश