हल्द्वानी: यहां आवारा सांड से टकराकर कार सवार युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
हल्द्वानी में आवारा जानवरों का आतंक लगातार जारी है। ताजी घटना गौलापार क्षेत्र की है, जहां बीती रात्रि तेज रफ्तार कार आवारा जानवर से टकराकर सड़क किनारे नहर में जा गिरी। वही चालक कार के नीचे दब गया। गंभीर हालात में उसे हॉस्पिटल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, गौलापार स्थित कुंवरपुर के रहने वाले अभिषेक नेगी उम्र 28 वर्ष पुत्र स्व.सुरेंद्र नेगी बुधवार रात करीब एक बजे काठगोदाम की ओर से कार से घर लौट रहा था।खेड़ा देवला के पास जानवर से टकराकर कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे नहर में जा गिरी। हादसे में कार चल रहा युवक कार के नीचे दबकर बुरी तरह घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे निकालकर रात में डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आज शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया, इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है तथा परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश