हल्द्वानी: यहां दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी-पिकअप की टक्कर में युवती की मौत, एक गंभीर
हल्द्वानी। कालाढूंगी क्षेत्र में मंगलवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा भाकड़ा नदी पुल के पास उस समय हुआ, जब स्कूटी और पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 3:13 बजे डायल 112 पर दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां पिकअप (UK 06 AC 9796) और स्कूटी (UK 04 AP 6596) के बीच भीषण भिड़ंत पाई गई।
हादसे में स्कूटी सवार दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को तत्काल 108 एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने भावना रावत (20) निवासी चकलुवा को मृत घोषित कर दिया।
वहीं दूसरी घायल नेहा जोशी (करीब 20 वर्ष) निवासी लामाचौड़ की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप
आज का राशिफल (16 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल: DM ललित मोहन रयाल के एक साल का रिपोर्ट कार्ड, 31,979 राजस्व वादों का निस्तारण; 34,897 वारिसों के नाम दर्ज
पिथौरागढ़ में नुक्कड़ नाटक से लोगों को किया जागरूक, बैंकिंग योजनाओं से लेकर साइबर ठगी से बचाव तक दी जानकारी