हल्द्वानीः यहां शादी समारोह में जा रहे स्कूटी सवार ननद-भाभी को ट्रक ने मारी टक्कर, दोनों की मौत
हल्द्वानी। शादी समारोह में शामिल होने जा रही ननद-भाभी की स्कूटी को रविवार रात ओपन यूनिवर्सिटी के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिए हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।
पुलिस के मुताबिक, डहरिया स्थित नीलियम कॉलोनी निवासी कविता नोलिया 25 वर्ष पत्नी पंकज नोलिया ननद सविता बिष्ट 30 वर्ष के साथ शादी में जा रही थीं। कविता के जेठ मदन नोलिया ने बताया कि शाम करीब 7 बजे दोनों स्कूटी से निकली थीं। स्कूटी कविता चला रही थी। उनके पीछे पिता और छोटा भाई जा रहा था।
ओपन यूनिवर्सिटी के पास पीछे से आ रहे बरेली नंबर के एक ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों महिलाएं स्कूटी से दूर जाकर गिरीं। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाओं का सिर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया था। पति की सूचना पर पहुंची मंडी चौकी पुलिस ने दोनों महिलाओं को एसटीएच पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिए। ट्रक कब्जे में ले लिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश