हल्द्वानी: यहां ट्रक से सप्लाई हो रही थी चरस, 3 लाख की चरस के साथ चालक, क्लीनर गिरफ्तार
हल्द्वानी। क्षेत्र में धड़ल्ले चल रहे नसे का धंधे के खिलाफ पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक डंपर से 2 किलो 700 ग्राम चरस बरामद की। चरस की कीमत करीब ₹3 लाख बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने चरस तस्करी मामले में डंपर चालक और क्लीनर को गिरफ्तार किया है, साथ ही डंपर को सीज कर लिया।
एसपी सिटी जगदीश चंद्र ने बताया हल्द्वानी पुलिस और एंटी ड्रग्स की टीम ने भोटिया पड़ाव क्षेत्र में एक डंपर को रोककर कर उसकी तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को डंपर में 2 किलो 700 ग्राम चरस रखा हुआ मिला। पूछताछ में आरोपियों ने चरस को पहाड़ से लाकर हल्द्वानी में फतेहपुर के रहने वाले आनंद सिंह रावत को सप्लाई करने की बात कही।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वह नैनीताल जनपद के धारी ब्लॉक के रहने वाले हैं, दोनों का नाम गिरीश चंद्र रूवाली है और दोनों एक ही गांव के हैं। एसपी सिटी ने बताया कि दोनों आरोपी काफी दिनों से चरस तस्करी के कारोबार में लगे हुए थे, जिनकी पुलिस को तलाश थी, दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। हल्द्वानी में माल खरीदने वाले आनंद सिंह रावत के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज