हल्द्वानी: यहां सांड से टकराया नलकूप विभाग का मिस्त्री, हुई दर्दनाक मौत
हल्द्वानी। आवारा पशुओं से होने वाले हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं नया मामला लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के मोटाहल्दु का है. दीपावली की रात रिश्तेदार को खाना देकर लौट रहा नलकूप विभाग का मिस्त्री हादसे का शिकार हो गया। अंधेरे में अचानक उसके स्कूटर के सामने सांड आ गया। जोरदार टक्कर से उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सौंप कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक, सुख सागर (34 वर्ष) पुत्र कैलाश सागर नलकूप विभाग में मिस्त्री के पद पर कार्यरत था और विभाग के ही सरकारी क्वाटर में रहता था। सुख सागर के दोस्त चंद्र शेखर पंत ने बताया कि मोटाहल्दू में सुख सागर के रिश्तेदार रहते हैं। दीपावली की रात वह अपने रिश्तेदार को खाना देने गया था।
बताया जाता है कि स्कूटर सवार सुख सागर वापसी के दौरान रात करीब साढ़े 9 बजे मोटाहल्दू में छुट्टा सांड से टकरा गया। सुख सागर ने हेलमेट भी लगाया था, बावजूद इसके सुख सागर के सिर पर गंभीर चोट आई। उसकी छाती में गंभीर चोट लगी थी। आनन-फानन में उसे डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चंद्रशेखर पंत ने बताया कि छुट्टा जानवरों के लिए कई शिकायतें की गईं, लेकिन प्रशासन सुध लेने को तैयार नहीं है।


उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज और कल साफ रहेगा मौसम, चारधामों में कड़ाके की ठंड, 9 फरवरी से बदलेगा मिजाज
खौड़ बालिका विद्यालय में वार्षिकोत्सव और विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा आयोजन
आज का राशिफल (07 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड-नेपाल बॉर्डर पर बड़ा हादसाः बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, 13 की मौत, 34 गंभीर घायल
उत्तराखंड: यमकेश्वर पहुंचे सीएम योगी,…धामी संग शिव मंदिर में की पूजा, इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण