हल्द्वानी: मानसिक रूप से दिव्यांग युवती से गैंगरेप के दो आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के रहने वाली मानसिक रूप से दिव्यांग युवती के साथ हल्द्वानी बड़ी मंडी में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने ई-रिक्शा चालक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यालय में पेश किया जहां न्यायालय के आदेश के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की है।
मुखानी थाना पुलिस के मुताबिक 26 नवम्बर को 20 वर्षीय युवती अचानक घर से निकल गई और रास्ता भटक गई.भटकते भटकते वो आरटीओ रोड पहुंच गई यहां युवती को देख एक ई-रिक्शा चालक उसके पास पहुंचा उसने बात की तो पता लगा युवती मानसिक दिव्यांग है. इस बात फायदा उठाते हुए उसने युवती को घर छोड़ने की बात कही और ई-रिक्शे में बैठा लिया.युवती को उसके घर ले जाने के बजाय चालक उसे बरेली रोड स्थित बड़ी मंडी ले गया यहां चालक ने अपने एक दोस्त को बुलाया और फिर दोनों ने एक-एक कर युवती से दुष्कर्म किया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवती को बरेली रोड पर छोड़ कर फरार हो गए।
थाना अध्यक्ष मुखानी विजय मेहता ने बताया कि संबंध में थाना मुखानी पर पंजीकृत मुकदमा धारा 70 (1)/64 (2)/87 /115/351(3) भारतीय न्याय संहिता में विवेचक दीपा जोशी द्वारा की गई जहां रविवार को लवलेश पुत्र छोटे बाबू सिंह निवासी ग्राम कठोगन तहसील व थाना खागा जिला फतेहपुर उत्तर प्रदेश हाल धान मिल बरेली रोड (पिकअप चालक) रवि साहू पुत्र सूरज प्रसाद साहू निवासी राजकीय इंटर कॉलेज के पास इंदिरा नगर थाना बनभूलपुरा 29 वर्ष (टुकटुक चालक) गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है जहां कोर्ट ने दोनों को जेल भेजा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम: 26 दिन बाद इंडिया गठबंधन का क्रमिक अनशन स्थगित, हरीश रावत ने जूस पिलाकर कराया समाप्त, अब देहरादून में…..
गैरसैंण में विधानसभा सत्र शुरू, पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी और पूर्व मंत्री बिष्ट को दी श्रद्धांजलि
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर संजय पाण्डे ने उठाई आवाज, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन
आज का राशिफल (27 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत, पुलिस जांच में जुटी