हल्द्वानी: यहां दो डाक कर्मियों के हाई स्कूल के प्रमाण पत्र मिले फर्जी, नौकरी से हुए बर्खास्त
हल्द्वानी। फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी पाने का ताजा मामला सामने आया है। यहां दो ग्रामीण डाक सेवकों के हाईस्कूल के प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने पर उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों को डेढ़ महीने पहले अनंतिम नियुक्ति के तहत भीमताल क्षेत्र में तैनाती मिली थी, और विभाग द्वारा इनके प्रमाण पत्र की जांच कराई गई तो हरियाणा बोर्ड के पास जांच के लिए दोनों डाक सेवकों के प्रमाणपत्रों को भेजा गया, जहां बोर्ड ने डेढ़ महीने बाद जांच कर दोनों डाक सेवकों के हाईस्कूल के प्रमाण पत्रों को फर्जी बताया है। जिसके बाद डाक सेवा के विभागीय अधिकारियों ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए दोनों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। बताया जा रहा है डाक विभाग में अधिकारियों के अनुसार दोनों सेवकों को स्थाई नीति मिलने तक ₹12000 प्रति माह वेतन दिया जा रहा था। फिलहाल प्रवर डाक अधीक्षक नैनीताल कंचन सिंह चौहान का कहना है कि दोनों को बर्खास्त कर दिया गया है अब एफ आई आर दर्ज कराने की कार्यवाही की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश