हल्द्वानी: यहां जंगल में दो सगे भाइयों ने खाया जहर, एक की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती
हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां मध्य प्रदेश के दो सगे भाइयों ने जंगल में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस घटना में बड़े भाई की मौत हो गई, जबकि छोटा भाई जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह बलूटी रोड के किनारे जंगल में दो युवकों को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा गया। पास में काम कर रहे मजदूरों ने जब यह दृश्य देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर काठगोदाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) हल्द्वानी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने बड़े भाई शिवेश मिश्रा (22 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। जबकि छोटा भाई बृजेश मिश्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है।
थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि दोनों युवक मध्य प्रदेश के रीवा जिले के रहने वाले हैं। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पारिवारिक कलह की बात सामने आई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है, और वे रीवा से हल्द्वानी के लिए रवाना हो चुके हैं।
पुलिस के अनुसार, दोनों भाइयों ने किसी अज्ञात जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। फिलहाल, मामले की जांच जारी है और परिजनों के बयान के बाद ही आत्महत्या के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार