हल्द्वानी: यहां 10 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
हल्द्वानी। पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को स्मैक के साथ दबोचा है. दो आरोपी उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले हैं. जिनके पास से 102 ग्राम स्मैक बरामद हुई. पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज किया है।
एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि होली के मद्देनजर स्मैक तस्करी की जा रही थी. टीपी नगर पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाया. जिसके तहत पुलिस ने दोनों स्मैक तस्करों को ट्रांसपोर्ट नगर से गिरफ्तार किया है. जिनके कब्जे से 102 ग्राम स्मैक पकड़ा है. पकड़े गए आरोपियों के नाम गुलाब सिंह और रविंद्र कुमार है, जो उत्तर प्रदेश बरेली के फतेहगंज के रहने वाले हैं. पकड़े गए स्मैक की कीमत करीब ₹10 लाख बताई जा रही है।
पुलिस आरोपी की इतिहास खंगाल रही है. आरोपी किन लोगों से स्मैक लेकर आते थे, इसकी जानकारी जुटाई जा रही हैं. मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी ने ₹5000 का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


दिल्ली में उत्तराखंड की लेखिका डॉ. कविता पांडेय की पुस्तक ‘अदम्या-असीम की ओर’ पर साहित्यिक परिचर्चा, शब्दों की शक्ति और कहानी कहने की कला पर हुआ मंथन
आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!