हल्द्वानी: यहां युवती के साथ दो युवकों ने किया गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में दलित युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है, पूरे मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
उपनिरीक्षक मुखानी थाना प्रीति ने बताया कि, घटना 5 फरवरी की है। जहां एक युवक ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया कि, उसकी बहन के साथ दो युवकों ने जंगल में गैंगरेप किया है।
पीड़िता के भाई ने तहरीर में कहा है कि, 5 फरवरी की शाम आरोपी गौरव जोशी व सुमित रौतेला युवती को बहला फुसलाकर जंगल की तरफ ले गए, जहां युवती के साथ दुष्कर्म किया।
घर लौटने पर युवती ने आपबीती परिजनों को बताई। तहरीर के आधार पर पूरे मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल कर 7 फरवरी को युवको के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जहां आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
मामले की जांच अधिकारी ने बताया कि, पीड़िता के भाई ने युवती का उम्र तहरीर में 17 वर्ष बताई थी, लेकिन जांच पड़ताल में पीड़िता का उम्र 20 वर्षीय सामने आई है। ऐसे में दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 376 सहित संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के आदेश के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
पुलिस का कहना है कि, जांच पड़ताल के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी फरार चल रहे थे, जिनको गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता और दोनों युवक एक ही गांव के रहने वाले हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश