हल्द्वानी: यहां फूफा ने नौकरी दिलाने के नाम पर नाबालिक भतीजी के साथ जंगल में किया दुष्कर्म
हल्द्वानी से शर्मशार करने वाली एक घटना सामने आई है जहां एक 16 वर्षीय बालिका के साथ उसके फूफा ने जंगल में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस पीड़ित पिता के तहरीर पर आगे की कार्रवाई कर रही है.
बताया जा रहा है कि फूफा और किशोरी दोनों उधम सिंह नगर के रहने वाले हैं।
बताया जा रहा है की घटना हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के टांडा के जंगल में अंजाम देने के बाद फूफा भाग गया जबकि पीड़ित किशोरी किसी तरह से उसके चुंगल से बचकर टांडा पुलिस चौकी में पहुंच अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस के हाथ पांव फूल गए फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने जा रही है, बताया जा रहा है कि लड़की का फूफा उसे नौकरी दिलवाने के बहाने बाइक पर बैठाकर हल्द्वानी ले जा रहा था. रास्ते में टांडा जंगल के इलाके में उसे जंगल के अंदर ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी ने बताया कि पीड़िता के पिता की ओर से तहरीर आया है पूरे मामले में पुलिस आरोपी फूफा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है. उन्होंने बताया कि घटना मंगलवार की है।
उन्होंने बताया कि फूफा और पीड़िता दोनों उधम सिंह नगर के रहने वाले हैं जबकि घटनास्थल हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के टांडा जंगल का है जिसके चलते हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश