हल्द्वानी: केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी में किया प्रतिभाग, हरी झंडी दिखा कर कार्यक्रम का किया शुभारम्भ
हल्द्वानी। मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में मुख्य अतिथि केन्द्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में साईकिल रैली एवं रन फॉर यूनिटी (राष्ट्रीय एकता दिवस) में प्रतिभागी खिलाडियों को हरी झडी दिखा कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

श्री भट्ट ने खिलाडियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश सरदार वल्लभभाई पटेल की 145 वीं जयंती को एकता दिवस के रूप में मना रहा है सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में और देशी रियासतों को भारत में विलय पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, वह स्वतंत्र भारत के पहले उप प्रधान मंत्री और गृह मंत्री रहे थे। पटेल के प्रयासो को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाये जाने का उद्देश्य राष्ट्र को एकसूत्र में बाधे रखने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि कही पर साईकिल रैली व कही-कही मोटर साईकिल रैली तथा रन फॉर यूनिटी (राष्ट्रीय एकता दिवस) का आयोजन किया जा रहा है। श्री भट्ट ने कहा कि सरदार पटेल ऐसे लौह पुरूष थे जिन्होने भारत को एकसूत्र में बाधने का प्रयास किया। जिनकी वजह से भारत की संस्कृति में अनेकता में एकता की झलक दिखाई देती है।
श्री भट्ट ने खिलाडियों को राष्ट्रीय एकता दिवस पर शुभकामनाए दी। तथा खिलाडियों को लक्की ड्रा के माध्यम से पुरूस्कार वितरित किये। जिसमें दौड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुनाल रावत, द्वितीय स्थान जहीर अंसारी व रोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, डॉ. अनिल कपूर डब्बू, प्रदीप जनौटी, पूर्व दर्जा मंत्री प्रकाश हर्बेला, रेनू अधिकारी, प्रकाश रावत चंदन बिष्ट प्रताप बिष्ट भुवन जोशी, दीपक पाण्डे, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, , शंकर कोरंगा, मुकेश बेलवाल विजय मनराल हरीश बाला के साथ सहा0 निदेशक खेल सुरेश पाण्डे, जिला खेल अधिकारी रश्किा सिद्दकी, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक चन्द्र जोशी, जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी डीएन काण्डपाल द्वारा किया गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश