हल्द्वानी: यहां अज्ञात वाहन ने टेंपो को मारी टक्कर, महिला की मौत, पति घायल
हल्द्वानी। मंडी चौकी क्षेत्र अंतर्गत तीन पानी के पास अज्ञात वाहन ने टेंपो को टक्कर मार दी। जिससे टेंपो महिला की मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। वही टेंपो चालक भी जख्मी हुआ है। टक्कर मारने के बाद आरोपी वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
मंडी चौकी इंचार्ज गुलाब सिंह ने बताया कि शेर अली नाम का व्यक्ति काठगोदाम में पत्नी शबाना संग बद्रीपुरा क्षेत्र में किराये पर रहता है। शेर अली नैनीताल रोड पर आटो मैकेनिक का काम करता है। शनिवार को वह बरेली से परिवार संग हल्द्वानी को निकला। लालकुआं से सभी टेंपो में बैठकर आ रहे थे।
तीनपानी के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे टैंपो पलट गया। हादसे में शेर अली और शबाना गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नैनीताल रोड स्थित एक अस्पताल ले जाया गया, जहां शबाना की मौत हो गई जबकि पति शेरअली का इलाज चल रहा है। पुलिस वाहन और आरोपित चालक की तलाश में जुटी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश