हल्द्वानी: यहां समोसे के लिए आलू को पैर से धोने का वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल,…देखें वीडियो
हल्द्वानी। यहां समोसे की एक मशहूर दुकान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. दरअसल वीडियो में MB इंटर कॉलेज के पास जय मां सरस्वती स्वीट्स के नाम से प्रसिद्ध समोसे की दुकान का कर्मचारी आलू को पैरों से धोता हुआ नजर आया. वहां से गुजर रहे युवक ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. वीडियो वायरल होते-होते खाद्य सुरक्षा विभाग के पास पहुंचा और फिर दुकान मालकिन के खिलाफ कार्रवाई की गई।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि समोसे की दुकान का वीडियो वायरल हुआ था. जिसके बाद उनके द्वारा दुकान का निरीक्षण किया गया है और वीडियो सत्य पाई गई है. वीडियो में देखा गया है कि दुकान का कर्मचारी पैर से आलू धो रहा था उससे भी पूछताछ की गई है. फिलहाल दुकान का खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दिया गया लाइसेंस सस्पेंड किया जा रहा है।
इसके अलावा ADM कोर्ट में मुकदमा दर्ज किया जाएगा. वहीं दुकान में तैयार खाद्य पदार्थ के नमूने भी लिए गए हैं इसके अलावा अग्रिम आदेश तक दुकान को सील किया गया हैं। दुकान मालकिन ने बताया कि उनके कर्मचारियों द्वारा यह गलती हुई है. जिसको वह सुधारने का प्रयास करेंगे।
वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि समोसे की दुकान मशहूर दुकान है डिग्री कॉलेज के पास होने के चलते अधिकतर छात्र-छात्रा यहां से समोसा लेकर खाते हैं. पैर से आलू को धोकर लोगों को समोसा खिलाना कहीं ना कहीं लोगों के भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दुकान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!