हल्द्वानी: रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के प्रयासों से कुमाऊँ को मिली सौगात, यहां नौ करोड़ की लागत से बनेगी अत्याधुनिक कैथ लैब
हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट के प्रयासों से कुमाऊं को सौगात मिली है। लगभग 9 करोड़ की लागत से राजकीय मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक कैथ लैब स्थापित होगी उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में यह अपनी तरह की पहली कैथ लैब होगी।
केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने बताया कि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड कोटद्वार द्वारा सीएसआर के अंतर्गत डॉक्टर सुशीला तिवारी राजकीय हॉस्पिटल एवं मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में इस फैसले की स्थापना की जाएगी।
आज कोटद्वार एवं डॉक्टर सुशीला तिवारी राजकीय हॉस्पिटल मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के मध्य इस आशय का एक एमओयू भी हस्ताक्षर किया गया है। इस कैथ लैब की स्थापना से अब तक दिल्ली और उत्तर प्रदेश के विभिन्न बड़े अस्पतालों में की जाने वाली जांचे यही हो पाएंगे। जिससे कुमाऊं के मरीजों को काफी राहत मिलेगी और गंभीर बीमारियों की जांचों में भी काफी राहत होगी। केंद्रीय मंत्री भट्ट ने कहा कि जन स्वास्थ्य के लिए यह महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हुआ है। जल्द ही कैथ लैब की स्थापना की जाएगी।
इस अवसर पर पीएल कोटद्वार के महाप्रबंधक श्री विश्वेश्वर उच्च एवं डॉक्टर सुशीला तिवारी राजकीय हॉस्पिटल एवं मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ अरुण जोशी तथा दोनों संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश