हल्द्वानी : यहां चलती ट्रेन से गिरी महिला, जीआरपी के कांस्टेबल ने बचाई जान,…..देखें वीडियो
हल्द्वानी। काठगोदाम रेलवे स्टेशन में एक हादसा होने से बचा, जहां आज चलती ट्रेन से पैर फिसलने से महिला गिरने लगी, मौके पर पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए महिला की जान बचा ली।
गुरुवार को ट्रेन संख्या 15044, लखनऊ एक्सप्रेस लखनऊ को 11:15 बजे रवाना हुई थी जिसमें एक महिला आनंदी देवी अपने परिचितों को छोड़ने के लिए रेलवे स्टेशन काठगोदाम में आई थी. जब उक्त गाड़ी ने काठगोदाम रेलवे स्टेशन से चलना प्रारंभ किया तभी महिला के ट्रेन से नीचे उतरने के दौरान अचानक पैर फिसल गया तथा खिड़की के पास लगे हैंडल को पकड़कर उक्त महिला के पांव चलती ट्रेन के नीचे की ओर लटक गए तथा वह प्लेटफार्म पर रगड़ते हुए जा रही थी।
इस बीच रेलवे प्लेटफार्म ड्यूटी पर नियुक्त हेड हेडकांस्टेबल अनिल कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त महिला का हाथ पड़कर अपनी जान की परवाह न करते हुए चलती ट्रेन से बाहर खींचा तथा सकुशल उक्त महिला की जान बचाई तथा उसके साथ आए परिजनों ने श्रीमती आनंदी देवी की जान बचाने के लिए हेड कांस्टेबल अनिल कुमार टम्टा एवं उत्तराखंड पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की गई, मौके पर मौजूद अन्य यात्रीगणों द्वारा भी हेड कांस्टेबल के उक्त कार्य की अत्यंत प्रशंसा की ।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश