हल्द्वानी: यहां स्मैक की भारी मात्रा के साथ महिला स्मैक तस्कर गिरफ्तार।।
हल्द्वानी। पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद के आदेशानुसार में जनपद नैनीताल स्तर में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार की रोकथाम के विरुद्ध प्रचलित अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के निर्देशन में थानाध्यक्ष वनभूलपुरा पुलिस ने स्मैक की 10.5 ग्राम मात्रा के साथ वनभूलपुरा की महिला स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार किया गया।
थानाध्यक्ष वनभूलपुरा के नीरज भाकुनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सोमवार की सायं थाना क्षेत्र के अंतर्गत सघन चेकिंग अभियान के दौरान निकट रेलवे क्रासिग चोरगलिया रोड से एक महिला चाँदनी, पत्नी मौ0 आशिम निवासी गफूर बस्ती वार्ड न0-24 थाना बनभूलपुरा उम्र-30 को 10.5 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद स्मैक के सम्बन्ध में अभियुक्ता चाँदनी, निवासिनी उपरोक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि अभियुक्ता का पति मौ0 आशिम उर्फ बुढ्ढा पुत्र मौ0 आबिद निवासी जो स्मैक पीने का आदि है एवं पूर्व में भी स्मैक तस्करी में जेल जा चुका है, चूंकि महिलाओं पर पुलिस शक नही करती इसीलिए अभियुक्ता को स्मैक बिकवाने के लिए दी थी। जिसे चेकिंग के दौरान थाना बनभूलपुरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।
उक्त सम्बन्ध में थाना वनभूलपुरा पर मुकदमा एफ.आई.आर. नं0-149/2022, धारा-8/21 एनडीपीएस एक्ट बनाम चाँदनी उपरोक्त पंजीकृत किया गया हैं। अभियुक्त मौ0 आशिम उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस टीम में
1-थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी
2- उ0 नि0 मनोज कुमार यादव
3-कां0 868 नापु मुन्ना सिह
4- कानि0 90 नापु हरिकृष्ण मिश्रा
5- म0कानि0 27 नापु पुनीता पाठक
6-म0कानि0 571 बिलकिश अंसारी

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता: राजस्व ग्राम की मांग पर 23वें दिन उमड़ा जनसैलाब, 1500 ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज; राधा रतूड़ी के निर्देश भी बेअसर
नैनीताल: भारी वर्षा की चेतावनी के चलते कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल रहेंगे बंद
जमीन बहने के बाद ही क्यों जागता है सिस्टम? बिन्दुखत्ता में गौला नदी के कटाव पर उठे सवाल
आज का राशिफल (06 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!