हल्द्वानी: यहां 48.35 ग्राम स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, बेटा फरार
हल्द्वानी। काठगोदाम पुलिस ने महिला को 48.35 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है जबकि बेटा फरार चल रहा है। पूछताछ में सामने आया कि बेटा बरेली से स्मैक खरीदकर लाता था और मां गौलापार क्षेत्र में नशे की पुड़िया बनाकर बेचती थी।
शुक्रवार को काठगोदाम चौकी इंचार्ज फिरोज आलम और एसओजी प्रभारी संजीत राठौर टीम के साथ मल्ला देवला बागजाला के पास चेकिंग कर रहे थे। उन्हें बागजाला गांव की ओर महिला एक बाइक सवार को कुछ देती दिखाई दी। पुलिस आगे बढ़ी तो मोटर साइकिल सवार फरार हो गया लेकिन महिला पकड़ी गई। तलाशी में महिला के पास से 48.35 ग्राम स्मैक और 10450 रुपये मिले। पूछताछ में महिला ने अपना नाम बागजाला निवासी शकीला (60) उर्फ चच्ची पत्नी महबूब बताया। साथ ही बताया कि उसका बेटा शोएब बरेली और अन्य जगह से स्मैक खरीदकर लाता है। वह स्मैक की पुड़िया बनाकर बेचती है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बेटा शोएब फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।
पहले भी स्मैक तस्करी में जा चुकी है जेल
बनभूलपुरा पुलिस ने चच्ची को पूर्व में स्मैक तस्करी में गिरफ्तार किया था। इस मामले में वह पूर्व में जेल भी जा चुकी है। बनभूलपुरा में पुलिस का शिकंजा कसने के बाद महिला का नशे का अवैध कारोबार चौपट हो गया। इसके बाद उसने बनभूलपुरा का घर बेच दिया और गौलापार में अपने दामाद के घर रहने लगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश