हल्द्वानी: यहां महिला की गला रेत कर हत्या, फैली सनसनी,….पुलिस जांच में जुटी
हल्द्वानी। बनभूलपुरा में इंदिरानगर स्थित वार्ड 31 में देर शाम एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सूचना के बाद बनभूलपुरा पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। घटनास्थल से महिला का पति फरार है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देर शाम बनभूलपुरा के इंदिरानगर में महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। किराये पर रहने वाले यूनुस अपने बीवी सीमा और बच्चों के साथ रहता है। देर शाम इसी मकान में रह रहे लोगों ने मोहल्ले वालों को बताया कि एक कमरे में कुछ घटना हुई है। जब लोग मौके पर पहुंचे तो महिला की गर्दन किसी धारदार हथियार से कटी हुई थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
बनभूलपुरा थाने के एसओ नीरज भाकुनी, उपनिरीक्षक मनोज यादव, संजीत राठौर मौके पर पहुंचे। मकान मालिक से पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतका का पति मौके से फरार है।महिला के शव का पंचनामा करवा कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश