हल्द्वानी: यहां युवती के परिजनों ने शादी से मना किया तो युवक ने दी जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र के अंर्तगत गफूर बस्ती की युवती के परिजनों द्वारा शादी से मना करने पर युवक बौखला उठा और युवती के घर जाकर उसे और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दे डाली। जिसपर युवती के परिजनों द्वारा युवक के खिलाफ पुलिस में तहरीर सौंपी तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने युवक को हिरासत में ले कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गफूर बस्ती का रहने वाला आमिर को पड़ोस में रहने वाली एक युवती से प्यार हो गया। प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें भी खा ली। दोनों के प्यार को देखते हुए युवक के परिजनों ने युवती के घर शादी का पैगाम भेज दिया। शादी का पैगाम आते ही युवती के परिजन बिफर गए और उन्होंने शादी के लिए इंकार कर दिया। युवती के परिजनों द्वारा शादी से इंकार करने से युवक आग बबूला हो गया और युवती के घर जा घुसा और युवती व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दे डाली।
परिजनों ने जब इसका विरोध किया तो युवक ने खुद की भी जान लेने की धमकी दे डाली। युवती का भाई बलभूलपुरा थाने में पहुंच गया और युवक के खिलाफ तहरीर सौंप दी। पुलिस ने भी आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार