हल्द्वानी: युवक ने बाथरूम में गला रेतकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम
हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र के हीरानगर इलाके से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 24 वर्षीय युवक सृजल जोशी ने घर के बाथरूम में गला रेतकर आत्महत्या कर ली। परिजन जब तक उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे, डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सृजल के पिता राहुल जोशी आरएसएस से जुड़े हुए हैं, जिसके चलते बीजेपी और आरएसएस के कई नेता भी अस्पताल पहुंचे।
सूत्रों के अनुसार, आत्महत्या से पहले सृजल ने इंटरनेट पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उसने किसी गंभीर बीमारी से जूझने का जिक्र किया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!