बरेली से स्मैक लेकर हल्द्वानी में सप्लाई करने आया युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे….!
हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र में नशे के विरुद्ध पुलिस ने चेकिंग के द्वारान उप्र के एक तस्कर को 7 लाख की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बरेली से स्मैक लेकर हल्द्वानी में सप्लाई करने आया था। आरोपी ने बताया कि लॉकडाउन के कारण कारोबार में नुकसान होने पर हल्द्वानी स्मैक बेचने पहुंचा था।
एसपी सिटी डा. जगदीश चंद्र ने पत्रकार वार्ता में बताया कि नशे के विरूद्ध जिले में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को मंगलपडाव चौकी इंचार्ज देवेन्द्र सिंह बिष्ट चौकी प्रभारी मंगल पड़ाव व मंडी चौकी प्रभारी दिनेश चन्द्र जोशी ने मुखबिर की सूचना पर टीम के साथ डीके पार्क के पास मंगलपड़ाव से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 73.80 ग्राम स्मैक बरामद की गयी है।
अभियुक्त ने पूछताछ में अपना पता रामलीला ग्राउण्ड पीपलसाना चौधरी भोजीपुरा बरेली बताया। आरोपित ने बताया कि 12वीं पास करने के बाद उसने मेडिकल स्टोर में नौकरी की। इसके बाद कंस्ट्रक्शन का काम भी किया। दो माह पूर्व लाकडाउन होने के कारण कंस्ट्रक्शन का काम सही नहीं चल पा रहा था। जिससे खर्चा चलाना मुश्किल हो रहा था। इसलिए उसने स्मैक का काम करके अच्छे पैसे कमाने की सोच ली। फिलहाल युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है।
टीम में सीओ शांतनु पराशर, कोतवाल अरुण कुमार सैनी, सिपाही सुरेन्द्र सिह, कमलेश नौला, त्रिलोक सिंह, भानू, दीपक अरोड़ा, वीरेन्द्र, कुन्दन शामिल रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम: 26 दिन बाद इंडिया गठबंधन का क्रमिक अनशन स्थगित, हरीश रावत ने जूस पिलाकर कराया समाप्त, अब देहरादून में…..
गैरसैंण में विधानसभा सत्र शुरू, पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी और पूर्व मंत्री बिष्ट को दी श्रद्धांजलि
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर संजय पाण्डे ने उठाई आवाज, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन
आज का राशिफल (27 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत, पुलिस जांच में जुटी