यहां पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, दर्ज हुआ मुकदमा…..!
हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र के बनभूलपुरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने प्रतिबंधित 550 नशे के इंजेक्शन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी उत्तर प्रदेश के रामपुर का रहने वाला है।
एसपी सिटी जगदीश चंद्र ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर नूरी मस्जिद के एक मकान में छापामारी की गई। छापेमारी में वहां पर एक युवक के पास से सैकड़ों नशे के इंजेक्शन बरामद हुए। आरोपी का नाम मोहम्मद शमशाद रूपपुर मिलक, जिला रामपुर का रहने वाला है। हल्द्वानी की नूरी मस्जिद में वह किराए के मकान में रहता था और नशे के इंजेक्शन की स्मगलिंग करने का काम करता था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका एक और साथी है। दोनों बाहर से नशीले इंजेक्शन लाकर हल्द्वानी में बेचने है।
एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है कि आरोपी के संपर्क किन-किन लोगों से हैं, जहां से वह नशे के इंजेक्शन की सप्लाई करता है

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज