हल्द्वानी में डबल सनसनी: खाली प्लॉट से युवक और जंगल से महिला का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
हल्द्वानी। शनिवार को शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर शव मिलने से हड़कंप मच गया। पहला मामला रामलीला मैदान के पास गुरुद्वारा के पीछे जगन्नाथ गली का है। यहां खाली प्लॉट से एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान 35 वर्षीय सुभाष निवासी कोलकाता के रूप में हुई है, जो हल्द्वानी में ज्वेलरी बनाने का काम करता था। वह कुछ समय से यहीं रह रहा था। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।
दूसरा मामला काठगोदाम थाना क्षेत्र के दमुवाढूंगा जंगल का है। यहां 49 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतका भोटिया पड़ाव निवासी थी। परिजनों ने बताया कि वह दवा लेने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। देर शाम उसकी तलाश के दौरान वह जंगल के पास बेहोशी की हालत में मिली। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जांच में डॉक्टर ने विषाक्त पदार्थ सेवन की आशंका जताई है। महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ भी बताई जा रही है।
दोनों घटनाओं की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ होंगे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
आज का राशिफल (20 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बड़ी खबर! उत्तराखंड को मिले नए राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ; सीएम धामी ने दी बधाई
उत्तराखंड: दिन में चटख धूप, सुबह-शाम बढ़ी ठंड; इस दिन से बदल सकता है मौसम, जानें IMD का पूर्वानुमान