हल्द्वानी– नैनीताल रोड में गुलाब घाटी के पास हुआ भूस्खलन, वाहनों की आवाजाही पर लगा प्रतिबन्ध।
हल्द्वानी। राज्य के साथ-साथ नैनीताल जिले में भी पिछले 24 घंटों से लगातार हो रही मूसलाधार बरसात के कारण जिले में कई राष्ट्रीय राजमार्ग और आंतरिक राजमार्ग बंद होने लगे हैं। हल्द्वानी रामनगर रोड बंद होने के बाद अब हल्द्वानी नैनीताल रोड पर भी काठगोदाम के पास गुलाब घाटी में लगातार भूस्खलन मलवा और पत्थर गिरने के कारण दुर्घटना की संभावनाएं बनने लगी है।
काठगोदाम थाना पुलिस मौके से सभी वाहनों को वापस भेज रही है। साथ ही लोगों से पहाड़ी रूटों पर यात्रा न करने की अपील कर रही है। मीडिया सेल हल्द्वानी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक गुलाब घाटी काठगोदाम के पास रुक रुक कर मलवा एवं पत्थर गिरने के कारण दुर्घटनाओं की संभावनाएं बनी हुई है। अतः सभी यात्री गणों व वाहन चालकों से अनुरोध है कि उक्त मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ना करें यानी पुलिस ने काठगोदाम नैनीताल रूट पर आवाजाही बंद की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज