नैनीताल घूमकर लौट रहे पर्यटकों की कार गिरी खाई में, मां–बेटी की दर्दनाक मौत
हल्द्वानी। नैनीताल घूमकर वापस घर लौट रहे हरियाणा के पर्यटकों की कार कालाढूंगी से 6 किमी पहले अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार परिवार के अन्य तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना पर कालाढूंगी पुलिस ने मौके पर पहुंच राहगीरों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला। घायलों का हल्द्वानी में उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार जीवन नगर, सोनीपत (हरियाणा) निवासी तिलक राज (47) अपने परिवार के 4 सदस्यों के साथ नैनीताल घूमने आए थे। शनिवार दोपहर करीब एक बजे नैनीताल से लौटते वक्त उनकी कार कालाढूंगी से छह किमी पहले अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में तिलक राज के साथ उनकी पत्नी रिया (42), पुत्री डिंपल (19), काव्या (13) व साले का पुत्र कार्तिक निवासी संतनगर दिल्ली सवार थे। हादसे में तिलक राज की पत्नी रिया और पुत्री डिंपल की कार के अंदर दब जाने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घायलों को पुलिस ने राहगीरों की मदद से खाई से बाहर निकाला। एसओ राजवीर नेगी ने बताया कि घायलों को कालाढूंगी सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। हल्द्वानी में घायलों का उपचार चल रहा है। शवों को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


दिल्ली में उत्तराखंड की लेखिका डॉ. कविता पांडेय की पुस्तक ‘अदम्या-असीम की ओर’ पर साहित्यिक परिचर्चा, शब्दों की शक्ति और कहानी कहने की कला पर हुआ मंथन
आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!