हल्द्वानी के इस प्रतिष्ठित होटल में सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार
हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड में पनचक्की के पास एक होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ जहां से एक महिला उसका ग्राहक और दलाल पुलिस की गिरफ्त में आए। स्पेशल ब्रांच सी ओ नितिन लोहानी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की इंचार्ज दीपा जोशी को सूचना मिली की होटल में अनैतिक दे व्यापार चल रहा है जिसके बाद छापेमारी की गई जहां उसका ग्राहक और दलाल पुलिस के हत्या चढ़ गए जबकि होटल मैनेजर और मालिक फरार हुए।
सीओ एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल नितिन लोहनी द्वारा सेल इंचार्ज उपनिरीक्षक दीपा जोशी व उनकी टीम को शहर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे स्पा व होटलों के चेकिंग के निर्देश दिए गए थे जिसके क्रम में दिनांक 01/09/2023 को उपनिरीक्षक दीपा जोशी प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल द्वारा रामपुर रोड स्थित गायत्री होटल पर चेकिंग के दौरान होटल में चल रहे वेश्यावृत्ति के धंधे का भंडाफोड़ किया एवं वेश्यावृत्ति में लिप्त दो ग्राहक व एक महिला एवं दो होटल संचालकों को गिरफ्तार किया गया है एवं पुलिस टीम द्वारा होटल मालिक जो की मौके से फरार था की तलाश की जा रही है।
संबंध में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल द्वारा थाना हल्द्वानी पर एफआईआर नं0 458/23 धारा 3/4/5/7/8 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम बनाम चंदन सिंह डसीला आदि पंजीकृत किया गया तथा पुलिस व प्रशासन द्वारा वेश्यावृत्ति में प्रयुक्त होटल गायत्री को सीज किया गया है एवं उसके लाइसेंस निरस्त्रीकरण की कार्रवाई की जा रही है।
पकड़े गए अभियुक्त में चंदन सिंह डसीला निवासी गोलापार काठगोदाम, अमर बाबू निवासी बरेली उत्तर प्रदेश, नारायण राम निवासी चंपावत (होटल मैनेजर), गिरीश चंद निवासी लमगड़ा अल्मोड़ा (होटल मैनेजर), कल्पना राणा निवासी काठगोदाम नैनीताल थे।
पुलिस टीम में नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल, उपनिरीक्षक दीपा जोशी प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल, हेड कांस्टेबल आनंदी सती, महिला कांस्टेबल दीपा सामंत, कानी0 मोहन सिंह किरौला, कानी0 महेंद्र सिंह, म0 का0 लक्ष्मी वर्मा शामिल थे।


उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज और कल साफ रहेगा मौसम, चारधामों में कड़ाके की ठंड, 9 फरवरी से बदलेगा मिजाज
खौड़ बालिका विद्यालय में वार्षिकोत्सव और विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा आयोजन
आज का राशिफल (07 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड-नेपाल बॉर्डर पर बड़ा हादसाः बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, 13 की मौत, 34 गंभीर घायल
उत्तराखंड: यमकेश्वर पहुंचे सीएम योगी,…धामी संग शिव मंदिर में की पूजा, इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण