हल्द्वानी से घर आ रहे बाइक सवार ज्वेलर्स को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर. मौके पर हुई दर्दनाक मौत
हल्द्वानी से लालकुआं की ओर को आ रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मंडी चौकी पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार मोतीहारी बिहार के रहने वाले कमलेश सोनी पुत्र यादव लाल हाल निवासी गोरापड़ाव गौला गेट अपनी बाइक संख्या -बीआर 05एवाई-2617 से लगभग 10:45 बजे हल्द्वानी से अपने घर गोरापड़ाव आ रहे थे कि तल्ली हल्द्वानी पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर कुचल दिया। जिससे युवक का सिर व हाथ पूरी तरह कुचल गया, जबकि सिर में पहना हेलमेट भी चकनाचूर हो गया।
मंडी चौकी प्रभारी श्री राणा ने बताया कि युवक सुनार का काम करता है, उसने कुछ दिन पहले गोरापड़ाव गौला गेट के समीप ही दुकान खोली थी। घटना के बाद सड़क में लोगों का जमवाड़ा लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाकर यातायात सुचारु करवाया और मृतक को एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी अस्पताल में भिजवा दिया है।
चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी कैमरा से अज्ञात वाहन का पता लगाएगी। घटनास्थल पर पहुंचे मृतक की पत्नी और परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश