कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अपलोड कर दी अश्लील फोटो, मचा हड़कंप
हल्द्वानी। मंडलायुक्त कुमाऊं दीपक रावत की फेक फेसबुक आई.डी.बनाकर अश्लील फोटो अपलोड करने का एक मामला सामने आया है। आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की है और पुलिस अपना काम कर रही है।
मंडलायुक्त कुमाऊं के पद पर तैनात चर्चित आई.ए.एस.दीपक रावत की फर्जी(फेक)फेसबुक आई.डी.बनाकर किसी अज्ञात ने उसमें एक युवती की अश्लील फोटो अपलोड कर दी है। फ़ोटो अपलोड होने के बाद सोशल मीडिया जगत में हंगामा मच गया।
कड़क अधिकारी की छवि वाले दीपक रावत की आई.डी.से इस तरह फर्जी फोटो अपलोड होने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। दीपक रावत की आई.डी.से फ़ोटो को सार्वजनिक किया गया है।
आयुक्त ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी मिली और तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। आगे का काम नैनीताल पुलिस कर रही है। बताया जा रहा है कि फ़ोटो गुरुवार को अपलोड की गई थी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश