लालकुआं: अष्टभुजा महालक्ष्मी मन्दिर में पूजा अर्चना हवन कर ‘एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था’ ने मनाया पांचवा स्थापना दिवस
लालकुआं। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू संरक्षक हरीश चन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से संस्था के पांचवे स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर संस्था पदाधिकारियों ने बरेली रोड स्थित बेरीपड़ाव अष्टभुजा महालक्ष्मी मन्दिर में भारत देश की प्रगति उन्नति के लिए पूजा अर्चना हवन कर पौधारोपण कर प्रसाद वितरण कर संस्था का पांचवा स्थापना दिवस मनाया गया।

इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था संरक्षक रूपेन्द्र नागर उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू कोषाध्यक्ष बलराम हालदार ने संयुक्त रूप से कहा की जिस दिन से एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था की स्थापना हुई है उस दिन से ही संस्था समाजहित भारतहित में लगातार कार्य करते हुऐ निर्धन परिवारों के कन्याओं के विवाह में सहयोग गरीब परिवारों को राशन सामग्री और बच्चों को कपड़े कम्बल घरेलू वस्तुओं सहित सर्व शिक्षा अभियान के तहत पढ़ने लिखने का सामान समय समय पर लगातार वितरण करती है और संस्था सफाई अभियान गौ सेवा अभियान निशुल्क योग शिविर वृक्षारोपण रक्तदान गरीबों के इलाज में सहयोग कर क्षेत्रवासियों व भारतवासियों को नशा मुक्त भ्रष्टाचार मुक्त अपराध मुक्त अभियान के अंतर्गत जागरूक करने का प्रयास लगातार जारी है क्योंकि नशा मुक्त अपराध मुक्त भ्रष्टाचार मुक्त भारत हर भारतीय नागरिक की आवश्यकता है इसलिए भारत विरोधी सामाजिक कुरीतियों के विरोध में कार्य करना संस्था की पहली प्राथमिकता होती है और एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने इन पाँच वर्षों में समाजहित एवं भारतहित में अनेक ऐतिहासिक कार्य किऐ हैं
इस दौरान पूजा हवन वृक्षारोपण कर प्रसाद वितरण करने में अष्टभुजा महालक्ष्मी मन्दिर महामंडलेश्वर स्वामी सोमेश्वर यति जी महाराज संस्था संरक्षक हरीश चन्द्र पाण्डेय संरक्षक रूपेन्द्र नागर अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू महामंत्री चिरौंजी लाल सचिव नन्दकिशोर आर्या कोषाध्यक्ष बलराम हालदार मीडिया प्रभारी मुकेश सरकार मार्गदर्शक विपिन चन्द्र पाण्डेय महेश साहू चम्पा बसंत जोशी सागर चन्द्र हेमन्त कुमार साहू अलका जीना संयोजक उमेश बिनवाल भगत एम सी पाण्डेय विनीत अग्रवाल खेमराज साहू एक्टर साहिल राज रितिक साहू दीपक कुमार प्रजापति गोविन्द मिस्त्री मनीष साहू उमेश मौर्य पूनम सरकार रेखा साहू विभूति जीना पार्वती मिस्त्री वंदना साहू मीना देवी संदीप यादव मुकेश कुमार रोहित देव मनोज गौतम पंकज कश्यप पूरन चन्द्र बली सेन दीपक कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज