लालकुआं: विधायक दुम्का ने ग्राम सभाओं में पेयजल लाइनों का किया शिलान्यास
मोटाहल्दू। क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का द्वारा जल जीवन मिशन के तहत आज मोटाहल्दू क्षेत्र के ग्राम सभाओं में लाखों की लागत से बनने जा रही पेयजल लाइनों का ग्राम प्रधानों के साथ मिलकर शिलान्यास किया।
विधायक दुम्का ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाए जाने का काम किया जा रहा है और उनके प्रयासों से क्षेत्र की जनता को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। इसी क्रम में आज ग्राम सभा राधाबंगर मे 9.28 लाख, किशनपुर सकुलिया 8.77 लाख, जग्गीबंगर 10.66 लाख, जयपुर खीमा बच्चीपुर में 6.31लाख, व बकुलिया 7.43 लाख की लागत से बनने जा रही पेयजल लाइनों का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर प्रधान हरेन्द्र असगोला, सीमा पाठक, इन्द्र सिंह बिष्ट, जगदीश कब्डवाल, देवेंद्र बिष्ट, खीमानंद कब्डवाल, भुवन पवार, गुड्डू बमेटा, गिरिश गरवाल सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम: 26 दिन बाद इंडिया गठबंधन का क्रमिक अनशन स्थगित, हरीश रावत ने जूस पिलाकर कराया समाप्त, अब देहरादून में…..
गैरसैंण में विधानसभा सत्र शुरू, पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी और पूर्व मंत्री बिष्ट को दी श्रद्धांजलि
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर संजय पाण्डे ने उठाई आवाज, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन
आज का राशिफल (27 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत, पुलिस जांच में जुटी