लालकुआं: कांग्रेस की सरकार आने पर नगर वासियों को वर्ष 2000 के सर्किल रेट के हिसाब से दिया जाएगा मालिकाना हक:- दुर्गापाल
लालकुआं। नगर में मालिकाना हक को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव के बाद जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनेगी वह लालकुआं वासियों को उनकी भूमि का मालिकाना हक वर्ष 2000 के सर्किल रेट के हिसाब से दिलवाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि बीपीएल, अंत्योदय, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों के लिए यह सुविधा निशुल्क रहेगी।
दुर्गापाल यहां नगर कांग्रेस अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह के आवास में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर यही स्पष्ट दिखाई दिया है कि उन्होंने अपने बयानों में लालकुआं के लोगों को वर्ष 2000 के सर्किल रेट के हिसाब से मालिकाना हक देने का वादा किया था, तथा जब 10 लोगों को उनके जमीनों के कागजात बांटे तो पता चला कि उन्हें सन 2004 के सर्किल रेट के हिसाब से मालिकाना हक दिया जा रहा है। तथा 2004 के सर्किल रेट से भी 25% अतिरिक्त उनसे पैसा वसूला जाएगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार क्षेत्र की भोली-भाली गरीब जनता के साथ धोखाधड़ी कर रही है। जबकि लालकुआं क्षेत्र के लोग पिछले 100 वर्षों से अपनी जमीनों के मालिकाना हक की मांग करते आ रहे हैं। ऐसे में उन्हें इतने महंगे सर्किल रेटो में भूमि का मालिकाना हक देना सरासर अन्याय है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जैसे ही राज्य में कांग्रेस की सरकार आएगी लालकुआं के लोगों को सन 2000 के सर्किल रेट के हिसाब से मालिकाना हक प्रदान किया जाएगा। तथा निर्धन एवं दलितों को इसमें फ्री रखा जाएगा।
इस अवसर पर उनके साथ नगर कांग्रेस अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी हरेंद्र बोरा, जिला महामंत्री भवन पांडे, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, गुरदयाल सिंह मेहरा, वरिष्ठ कांग्रेसी रविशंकर तिवारी, राम सागर यादव और शक्ति तिवारी सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल