लालकुआं: यहां दर्जनों नगर वासी पहुचे नगर पंचायत कार्यालय, किया ईओ का घेराव, सरकारी धन का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप, जानिए मामला क्या है।
लालकुआं। उत्तराखंड, नैनीताल जिले के लालकुआं नगर पंचायत परिसर पहुंचे नगरवासियों ने आरोप लगाया कि अम्बेडकर नगर वार्ड एक में बनी बिल्कुल ठीक—ठाक आरसीसी सड़क को तोड़कर टाईल्स सड़क का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने अधिशासी अधिकारी राजू नबियाल का घेराव कर उन्हें इस संदर्भ में ज्ञापन भी सौंपा। समाजसेवी मुकेश कुमार और भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष ममता चौहान के सयुंक्त नेतृत्व में दर्जनों अम्बेडकर नगर वासियों ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अधिकारी राजू नबियाल का घेराव किया।

उन्होंने कहा कि अम्बेडकर नगर वार्ड नम्बर एक में बिल्कुल ठीक आरसीसी सड़क को तोड़कर टाईल्स सड़क निर्माण किया जा रहा है, जो पूरी तरह गलत है। सड़क निर्माण में सरकारी पैसों का दुरूपयोग हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब सड़क ठीक है तो उसे क्यों तोड़ा जा रहा है। यह पैसा किसी अन्य विकास कार्य में लगाया जाना चाहिए। चेतावनी दी कि प्रशासन द्वारा इस कारवाई नही हुई तो सभी लोग आंदोलन को बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह लोटनी, दीपू न्याल, जावेद अली, अमीत कुमार, दीपक कुमार, प्रेमा देवी, लाजवंती देवी, कान्ता देवी, अकिंत वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।


संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी
बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा