लालकुआं: यहां दिव्यांग शंकरलाल चढ़ गया पानी के टंकी में, मच गया हड़कंप, पुलिस पहुची मौके पर……!
हल्दूचौड़। लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के हल्दूूूचौड़ स्थित पेयजल विभाग के ओवरहेड टैंक में मां सर्वजन दिव्यांग समिति के अध्यक्ष शंकरलाल चढ़ गए। इस दौरान वहां पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। जबकि शंकरलाल दिव्यांगों की मांगों के समाधान की मांग पर अड़े हुए हैं।
इस दौरान शंकरलाल का कहना था कि उनके द्वारा मुख्यमंत्री से लेकर तमाम मंत्रियों व अधिकारियों को दिव्यांगों की तमाम मांगों से अवगत करा कर उनके समाधान की मांग की जा चुकी है। लेकिन उनकी मांगों पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। उन्होंने सभी सरकारी व गैर सरकारी विभागों में दिव्यागजनों का 4 प्रतिशत आरक्षण देने, गैर–सरकारी फैक्ट्रियों व अन्य संस्थानो में प्राथमिकता के आधार पर गरीब दिव्यागों को रोजगार देने, स्व–रोजगार हेतु गरीब दिव्यांगों को दस लाख तक व्याज मुक्त ऋण देने, राज्य में सस्ते गल्ले की दुकानों को गरीब दिव्यागों को आवंटित करने, सरकारी व गैर–सरकारी स्कूलों व कॉलेजों में गरीब दिव्यागों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने सहित तमाम मांगों के समाधान की मांग की है। इस दौरान वहां पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई। जबकि पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। जिनके द्वारा शंकरलाल को समझाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन शंकरलाल अपनी मांगों पर अड़ा हुआ है।
इधर विधायक नवीन दुम्का का कहना है कि सभी मांगे शासन स्तर की है। वह शंकर लाल की मांगो को मुख्यमंत्री के सामने प्रस्तुत करेंगे। इधर शंकरलाल का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं के समाधान के लिए उचित कार्यवाही का भरोसा नहीं दिया जाता है तब तक वह पानी की टंकी पर चढ़े रहेंगे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज