लालकुआं: सेंचुरी पेपर मिल के सीईओ जेपी नारायण ने दिया इस्तीफा
लालकुआं। सेंचुरी पेपर मिल के सीईओ जेपी नारायण ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके स्थान पर बिरला ग्रुप ने मिस्टर विजय कौल को नए सीईओ के रूप में भेजा है।
एशिया की प्रमुख पेपर मिलो में शुमार सेंचुरी पेपर मिल के वर्तमान सीईओ जेपी नारायण ने निजी कारणों के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। श्री नारायण ने 2013 में उस वक्त मिल की बागडोर संभाली थी जब मिल नीलामी की कगार पर थी।
पिछले 9 वर्षों में उन्होंने मिल को घाटे से उबरते हुए 700 करोड़ के फायदे पर पहुंचाया था। इसके अलावा उन्होंने मिल के आसपास के क्षेत्रों में भी कई अभूतपूर्व विकास कार्य करवाए थे। उनके इस कदम से मिल कर्मचारियों के साथ ही आसपास के क्षेत्रों के लोग मायूस है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार